RRB Group D General Knowledge Practice Set -48 : आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। दिसंबर 2020 में, बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा अप्रैल में शुरू होगी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षा नही हो पाई। काफी लंबे इंतजार के बाद अब नए सूचना के अनुसार 17 अगस्त से परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
ऐसे में इस लेख के द्वारा हम ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 15 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये है। जिसे परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों पर एक नज़र अवश्य डाल लें, जिससे की आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

RRB Group D General Knowledge Practice Set -48
प्रश्न. किस अधिनियम के तहत भारत सरकार के टेलीकॉम रेग्यूलेट्री ऑथरिटी ऑफ इंडिया, (ट्राई) की स्थापना की।
- टेलीकॉम रेग्यूलेट्री ऑथरिटी ऑफ इंडिया एक्ट, 2001
- टेलीकॉम रेग्यूलेट्री ऑथरिटी ऑफ इंडिया एक्ट, 1997
- टेलीकॉम रेग्यूलेट्री ऑथरिटी ऑफ इंडिया एक्ट, 2003
- टेलीकॉम रेग्यूलेट्री ऑथरिटी ऑफ इंडिया एक्ट, 2005
उत्तर: 2
प्रश्न. वर्ष 2016 में, ‘लेडीज यूरोपियन टूर’ जीतने वाली पहली भारतीय गोल्फर कौन बनी थी?
- गुरसिमर बड़वाल
- दीक्षा डागर
- अदिति अशोक
- वानी कपूर
उत्तर: 3
प्रश्न. विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2019 का उद्घाटन कहाँ किया गया था?
- ऑस्ट्रिया
- जर्मनी
- स्वीडन
- अबूधावी
उत्तर: 4
प्रश्न. पुडुचेरी में पहली महिला पुलिस महानिदेशक कौन थी ?
- अश्वथी ताँग
- कंचन चौधरी
- सुदंरी नन्दा
- किरण बेदी
उत्तर: 3
प्रश्न. दिसम्बर 2017 में, भारत के प्रधानमंत्री ने परिव्यय वाले राष्ट्रीय पोषण अभियान (एनएनएम) की स्थापना को मंजूरी दी।
- 8046.17 करोड़ रुपये
- 9046.17 करोड़ रुपये
- 7046.17 करोड़ रुपये
- 10,000 करोड़ रुपये
उत्तर: 2
प्रश्न. मार्शल आर्ट ‘डम्बे’ किस महाद्वीप से संबंधित है?
- अमेरिका
- अफ्रीका
- ऑस्ट्रेलिया
- यूरोप
उत्तर: 2
प्रश्न. गत विजेता …………. ने 2019 में 85वीं रणजी ट्रॉफी खिताब जीता।
- मुंबई
- कर्नाटक
- सौराष्ट्र
- विदर्भ
उत्तर: 4
प्रश्न. 30 जनवरी, 2018 को, निम्नलिखित में से किसने लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की अपील की?
- भारत के राष्ट्रपति
- भारत के वित्त मंत्री
- लोकसभा के अध्यक्ष
- भारत के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर: 1
प्रश्न. मुद्रास्फीति से कौन लाभान्वित होता है?
- लेनदार
- देनदार
- बैंक
- नागरिक
उत्तर: 2
प्रश्न. लैटेराइट मिट्टी के निर्माण हेतु उत्तरदायी है?
- जलोढ़ का निक्षेपण
- लोयस का निक्षेपण
- सहन वानस्पतिक आवरण
- अपक्षालन एवं केशिका क्रिया
उत्तर: 4
प्रश्न. फरवरी 2019 में, ईरान के चावहार में मकरान कप मुक्केबाजी में भारत ने ….…….स्वर्ण पदक और पाँच रजत पदक जीते।
- दो
- तीन
- चार
- एक
उत्तर: 4
प्रश्न. फरवरी, 2019 में, ईरान के चाबहार में मकरान कप मुक्केबाजी में ………….. ने स्वर्ण पदक जीता।
- मनीष कौशिक
- दीपक सिंह
- रोहित टोकस
- सतीश कुमार
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘थर्ड वर्ल्ड’ शब्द का उपयोग किसके संदर्भ में किया जाता है?
- एशियाई देश
- तेल उत्पादक देश
- विकासशील देश
- विकसित देश
उत्तर: 3
प्रश्न. आवश्यकता-विहीनता सिद्धात के प्रतिपादक अर्थशास्त्री हैं?
- नीलकण्ठ रथ
- प्रो० जे० के० मेहता
- वी० एन० गाडगिल
- अमर्त्य सेन
उत्तर: 2
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 31 दिसम्बर, 2022 तक.राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
- मध्य प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- पंजाब
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु जॉब अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।