RRB Group D General Knowledge (G.K) Practice Set -05 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड RRB द्वारा Group D की परीक्षा तिथि को जारी कर दिया गया है। ऐसे में एक लाख से अधिक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन अगले माह यानि 17 अगस्त 2022 से किया जाना प्रस्तावित है। ग्रुप डी कि परीक्षा तिथि जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी में जुटे होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। यदि आपको भी इस परीक्षा में शामिल होना है तो आप अपनी तैयारी को और भी तेज दें।
ऐसे में इस लेख के द्वारा हम ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 15 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये है। जिसे परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों पर एक नज़र अवश्य डाल लें, जिससे की आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

RRB Group D General Knowledge (G.K) Practice Set -05
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध केन्द्र है
- कानपुर, मेरठ
- आगरा, कानपुर
- आगरा, प्रयागराज
- कानपुर, प्रयागराज
उत्तर: 2
प्रश्न. पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
- अयोध्या में
- बरेली में
- मथुरा में
- प्रयागराज
उत्तर: 3
प्रश्न. आर्द्रता किससे मापी जाती है?
- बैरोमीटर
- हाइड्रोमीटर
- थर्मामीटर
- हाइग्रोमीटर
उत्तर: 4
प्रश्न. झूम है
- एक लोक नृत्य
- एक नदी का नाम
- उत्तर भारत की एक जनजाति
- कृषि का एक प्रकार
उत्तर: 4
प्रश्न. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम किसने पारित किया था?
- लॉर्ड लिटन
- लॉर्ड कर्जन
- लॉर्ड मिंटो
- लॉर्ड रिपन
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस संगठन ने ‘श्वास’ नामक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर विकसित किया है?
- ICMR
- DRDO
- BARAT BIOTEC
- ISRO
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने उसी विषय में दो नोबेल पुरस्कार प्राप्त किये?
- पियरे क्यूरी
- मैडम क्यूरी
- जान बरदीन
- लिनुस पाउलिंग
उत्तर: 3
प्रश्न. गोबर गैस में मुख्ययतः कौन सी गैस होती है?
- क्लोरीन
- मेथेन
- नाइट्रोजन
- हीलियम
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा विकल्प, शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग है?
- गुर्दा
- पेट
- जिगर
- फेफड़ा
उत्तर: 3
प्रश्न. समान प्रावस्था में कम्पायमान, माध्यम के किन्हीं दो सबसे निकटतम कणों के बीच की दूरी ……… होती है।
- तरंगदैर्ध्य
- आवृत्ति
- वेग
- आयाम
उत्तर: 1
प्रश्न. शहरों के बाहर आर्थिक सुअवसर बनाने के लिए …….. मॉडल शहरी आधारभूत संरचना और सेवाएँ ग्रामीण केन्द्रों में स्थापित करने का प्रस्ताव रखता है।
- महालनोबिस
- पुरा (PURA)
- गाँधीवादी
- एल०पी०जी० (LPG)
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘वर्ष 2015 के सर्वोत्तम कल्याण संगठन’ पुरस्कार से ………. को सम्मानित किया गया।
- इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर ऑर्गेनाइज़ेशन
- इंडियन रेलवे वेलफेयर ऑर्गेनाइज़ेशन
- स्माइल फाउण्डेशन
- नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इण्डिया
उत्तर: 4
प्रश्न. मलेरिया की दवा कुनैन किस वृक्ष से प्राप्त की जाती है?
- सिनकोना
- बरगद
- यूकलिप्टस
- नीम
उत्तर: 1
प्रश्न. यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करने के लिए ……. का प्रयोग किया जाता है।
- डायनेमो
- माइक्रोफोन
- विद्युत मोटर
- बैटरी
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा देश का संसार में धान उत्पादन में दूसरा स्थान है?
- चीन
- रूस
- यू०एस०ए०
- भारत
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु जॉब अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।